चपरासी की नौकरी के लिए 37 सौ पीएचडी धारकों ने किया आवेदन

चपरासी की नौकरी के लिए 37 सौ पीएचडी धारकों ने किया आवेदनएजेंसियां4लखनऊपुलिस विभाग ने हाल ही में चपरासी के 60 पदों पर पांचवीं पास वालों से आवेदन मांगे थे. लेकिन जिन लोगों ने इस पदों पर आवेदन किया है, उसे देख कर सेलेक्शन बोर्ड भी दंग रह गया है. दरअसल चपरासी के इन पदों 50 […]

चपरासी की नौकरी के लिए 37 सौ पीएचडी धारकों ने किया आवेदन
एजेंसियां4लखनऊ
पुलिस विभाग ने हाल ही में चपरासी के 60 पदों पर पांचवीं पास वालों से आवेदन मांगे थे. लेकिन जिन लोगों ने इस पदों पर आवेदन किया है, उसे देख कर सेलेक्शन बोर्ड भी दंग रह गया है. दरअसल चपरासी के इन पदों 50 हजार ग्रेजुएट, 28 हजार पोस्ट ग्रेजुएट्स सहित 37 सौ पीएचडी (डॉक्टरेट) धारकों ने आवेदन किया है, कुल 93 हजार आवेदनकर्ताओं में सिर्फ 74 सौ कैंडिडेट्स ही ऐसे हैं, जो पांचवीं पास हैं. इतना ही नहीं ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में भी वे कैंडिडेट्स शामिल हैं, जिन्होंने बी.टेक और एमबीए किया हुआ है. बता दें कि 62 पद पिछले करीब 12 सालों से खाली है. इसमें चयनित का काम उम्मीद्वार डाकिये के जैसे पुलिस टेलिकॉम डिपार्टमेंट से पत्र और डॉक्यूमेंट एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस पहुंचाना होगा. एडीजी (टेलिकॉम) पीके तिवारी ने बताया कि यह अच्छा है कि इन पदों पर ओवर एजुकेटेड लोगों ने आवेदन किया है. कम से कम हम उन्हें किसी अन्य टेक्निकल काम पर लगा सकेंगे. हालांकि इतनी बड़ी संख्या में ओवर एजुकेटेड लोगों के आवेदन करने के बाद हमें मजबूरन सेलक्शन टेस्ट करवाना पड़ेगा. सीनियर अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में आवेदन का बड़ा कारण है मार्केट में जॉब का ना होना. यह पद फुल टाइम सरकारी नौकरी का है और शुरुआती सैलरी भी 20 हजार के आसपास है, शायद यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >