हमारी दाढ़ी काटने वालों को हम मुस्लिम बना देंगे, उन्हें दाढ़ी रखने पर मजबूर करेंगे : ओवैसी

हैदराबाद : एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गुड़गांव के सेक्टर 37 में हुई एक घटना पर टिप्पणी करते हुए ओवैसी ने कहा, मुसलमानों की दाढ़ी काटने वालों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करा दिया जायेगा. अपनी इस टिप्पणी की वजह से ओवैसी विवादों में आ गये हैं. हैदराबाद के […]

हैदराबाद : एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गुड़गांव के सेक्टर 37 में हुई एक घटना पर टिप्पणी करते हुए ओवैसी ने कहा, मुसलमानों की दाढ़ी काटने वालों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करा दिया जायेगा. अपनी इस टिप्पणी की वजह से ओवैसी विवादों में आ गये हैं.

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ‘हरियाणा में एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी को जबर्दस्ती काट दिया गया. मैं ऐसा करने वालों तथा उनके पिता को यह स्पष्ट लहजे में बता देना चाहता हूं कि अगर आप मेरी गर्दन भी काट देंगे तब भी हम मुस्लिम ही रहेंगे. उल्टा हम ही आपको इस्लाम में परिवर्तित कर देंगे और जबरन दाढ़ी रखने पर मजबूर करेंगे.’
बता दें कि गुड़गांव के सेक्टर 37 में एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी काटने के आरोप में 3 युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था, आरोपियों की पहचान यूपी के गौरव और एकलाश जबकि हरियाणा के नितिन के रूप में हुई थी.जिस व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया था उसका नाम जफरुद्दीन बताया गया. आरोपियों ने धार्मिक अपमान के बाद जफरुद्दीन पर हमला कर दिया था. आरोपी उसे नाई के पास ले गए और उसकी दाढ़ी कटवा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >