पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर : पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए जम्मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले के मेंढ़र के बालाकोट सेक्‍टर में भारी गोलीबारी की और भारतीय सेना के ठिकानों को निशाना बनाया गया. पाकिस्‍तानी सेना ने भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाते […]

श्रीनगर : पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए जम्मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले के मेंढ़र के बालाकोट सेक्‍टर में भारी गोलीबारी की और भारतीय सेना के ठिकानों को निशाना बनाया गया.

पाकिस्‍तानी सेना ने भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए शैलिंग की जिसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने पलटवार किया और पाकिस्‍तानी ठिकानों पर गोलियां बरसायीं. आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व ही पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था. उसने बारामुला जिले के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >