गूगल ने अपने 19वें जन्मदिन पर बनाया आकर्षक डूडल

नयी दिल्ली : इंटरनेट सर्च इंजन गूगल बेहद आकर्षक और रंग बिरंगा डूडल बनाकर आज अपना 19वं जन्मदिन मना रहा है. डूडल में एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें गुब्बारे से गूगल लिखते हुए, विभिन्न रंगों की टोपियां, तोहफे और केक को दिखाया गया है. इसमें एक सरप्राइज स्पिनर भी बनाया गया है और गूगल […]

नयी दिल्ली : इंटरनेट सर्च इंजन गूगल बेहद आकर्षक और रंग बिरंगा डूडल बनाकर आज अपना 19वं जन्मदिन मना रहा है. डूडल में एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें गुब्बारे से गूगल लिखते हुए, विभिन्न रंगों की टोपियां, तोहफे और केक को दिखाया गया है. इसमें एक सरप्राइज स्पिनर भी बनाया गया है और गूगल की स्थापना से लेकर अब तक की कई ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई हैं.

गूगल की स्थापना वर्ष 1998 में पीएचडी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी. गूगल साल 2006 से 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता है. इससे पहले वह 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >