भाजपा के जनरल वी के सिंह के पक्ष में अभिनेता विवेक ओबराय ने किया चुनाव प्रचार

गाजियाबादः अभिनेता विवेक ओबराय ने आज गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जनरल वी के सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया.विवेक का रोड शो दोपहर करीब दो बजे बजारिया गुरुद्वारा से शुरु हुआ. खुली जीप में जनरल सिंह के साथ निकले विवेक ने लोगों से पूर्व सेना प्रमुख के लिए मतदान करने की अपील […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 8, 2014 10:09 AM

गाजियाबादः अभिनेता विवेक ओबराय ने आज गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जनरल वी के सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया.विवेक का रोड शो दोपहर करीब दो बजे बजारिया गुरुद्वारा से शुरु हुआ. खुली जीप में जनरल सिंह के साथ निकले विवेक ने लोगों से पूर्व सेना प्रमुख के लिए मतदान करने की अपील की. कई मोटरसाइकिलों और करीब दो दर्जन कारों का यह काफिला घंटाघर, चौपाल मंदिर, डासना रोड होते हुए मालीवाडा क्रॉसिंग तक गया.