घाटी में सेना ने घुसपैठ के प्रयास को किया नाकाम, तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर : सेना ने उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण सीमा रेखा के करीब नौगाम सेक्टर में साेमवारको एक घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया. इसमें तीन आतंकी आंतकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में रविवारकी रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखायी दी और सुबह तक आतंकियों का […]

श्रीनगर : सेना ने उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण सीमा रेखा के करीब नौगाम सेक्टर में साेमवारको एक घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया. इसमें तीन आतंकी आंतकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में रविवारकी रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखायी दी और सुबह तक आतंकियों का पता लगा लिया गया.’

उन्होंने बताया कि आंतकियों की पहचान करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी. जिसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अभी तक तीन आतंकी मारे गये. उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी जारी है. अधिकारी ने बताया कि सेना ने किसी आतंकी के छिप कर आने की आशंका के कारण वन क्षेत्र में यह तलाशी अभियान चलाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >