आज से इस्राइल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साइबर सुरक्षा में सहयोग पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली/यरुशलम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से इस्राइल दौरे पर होंगे. पीएम मोदी की यात्रा से पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मोदी के साथ उनकी बातचीत में साइबर सुरक्षा समेत सहयोग के कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी. तेल अवीव यूनीवसर्टिी में साइबर वीक 2017 सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू […]

नयी दिल्ली/यरुशलम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से इस्राइल दौरे पर होंगे. पीएम मोदी की यात्रा से पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मोदी के साथ उनकी बातचीत में साइबर सुरक्षा समेत सहयोग के कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी.

तेल अवीव यूनीवसर्टिी में साइबर वीक 2017 सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू ने कहा, ‘ ‘पहले यह बताने में नुकसान होता था कि आप इस्राइल से हैं लेकिन आज जब आप साइबर या आधुनिक प्रौद्योगिकी की बात करते हैं तो यह बताना लाभकारी होता है कि हम एक इस्राइली कंपनी हैं. पूरी दुनिया को हमारी जरुरत है. पूरा विश्व यहां आ रहा है. ‘ ‘ मोदी को ‘ ‘दुनिया के सबसे अहम प्रधानमंत्रियों में से एक ‘ ‘ बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय नेता साइबर समेत कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ निकट सहयोग चाहते हैं.

इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो के अनुसार नेतन्याहू ने वहां मौजूद लोगों को हिब्रू में संबोधित करते हुए कहा, ‘ ‘मसलन, भारत के प्रधानमंत्री यहां यात्रा पर आ रहे हैं, वह दुनिया के सबसे अहम प्रधानमंत्रियों में से एक हैं और भारत दुनिया में बेहद तेजी से उभरती तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था है. वह जल, कृषि, स्वास्थ्य और साइबर जैसे कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ निकट सहयोग चाहते हैं और ऐसा करने के लिये उनके पास बेहतर वजह भी है. ‘ ‘ भारत और इस्राइल के बीच राजनयिक रिश्तों के 25 साल पूरे होने के मौके पर मोदी चार जुलाई को इस्राइल की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे.
नेतन्याहू ने जोर दिया कि ‘ ‘ मेरे मित्र नरेंद्र मोदी ‘ ‘ की आगामी यात्रा के दौरान दुनिया में खासकर एक ‘ ‘प्रौद्योगिकी दिग्गज ‘ ‘ के तौर पर इस्राइल की बढती स्वीकार्यता पूरे भाव से सामने आने वाली है. मोदी की इस्राइल यात्रा मंगलवार से शुरू होने वाली है और देश की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. बहरहाल, मोदी और नेतन्याहू इससे पहले विदेशी सरजमीं पर संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों से इतर दो बार मुलाकात कर चुके हैं और बताया जाता है कि दोनों फोन पर बराबर संपर्क में रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >