मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट
Sadar Hospital Munger: मुंगेर सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार का ओपीडी और विभिन्न विभागों का रोस्टर जारी कर दिया गया है. सुबह से शाम तक विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे.
फिजिशियन विभाग में तीन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ हेमंत कपूर मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ शशिधर और डॉ प्रमिला कुमारी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.
हड्डी और नेत्र रोग विभाग का रोस्टर
हड्डी रोग विभाग में डॉ आशीष सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे.नेत्र रोग विभाग में डॉ रईस की ड्यूटी सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित की गई है.
दंत और महिला रोग विभाग में भी मिलेगी सुविधा
दंत रोग विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ पुतुल कुमारी तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रौनक मरीजों का उपचार करेंगे. महिला रोग विभाग में डॉ गुलनाज सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेवाएं देंगी.
पीकू वार्ड, एसएनसीयू और इमरजेंसी की व्यवस्था
पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में डॉ रौशन सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तैनात रहेंगे.इमरजेंसी एवं आईसीयू में डॉ अनुराग सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मरीजों की देखभाल करेंगे.
प्रसव केंद्र और वार्ड राउंड की जिम्मेदारी
प्रसव केंद्र में डॉ स्मृति सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सेवाएं देंगी. वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ असीम संभालेंगे और सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक भर्ती मरीजों का निरीक्षण करेंगे.
