यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

जीतापुर. मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है. इसको लेकर मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों ने कहा कि अगर मिलता भी है, तो अधिक

जीतापुर.

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है. इसको लेकर मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों ने कहा कि अगर मिलता भी है, तो अधिक कीमत लिया जाता है. राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ राकेश रोशन ने कहा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.

आज किसान सड़क पर उतरने को मजबूर है, क्योंकि सरकार मैं अफसर शाही अधिक बढ़ गयी है. समय पर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कर पा रही है. अगर खाद भी मिलता है, तो रात में चार सौ से पांच सौ रुपये तक बेचा जा रहा है. कालाबाजारी अधिक बढ़ गया है.

मौके पर किसान नीरज कुमार, मो ईशा, राजीव कुमार, धीरज ठाकुर, मुकेश यादव, रुपेश यादव, पिंकी कुमारी, दिल सागर, गुलाब यादव, राजेंद्र साह, मनीषा देवी, अभिलाषा कुमारी, मीरा देवी, रूपक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >