Darbhanga: भरवाड़ा दुर्गा मंदिर में पौने तीन लाख पार्थिव शिव का पूजन

भरवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को दो लाख 75 हजार से अधिक पार्थिव शिवलिंग की पूजा की गयी.

सिंहवाड़ा. भरवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को दो लाख 75 हजार से अधिक पार्थिव शिवलिंग की पूजा की गयी. इसे लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने घरों से बांस की टोकड़ी में फल, फूल व मिट्टी के बने शिवलिंग लेकर पहुंचे. काशी विश्वनाथ के आचार्य चंदन ने बताया कि पंचमी पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा वैदिक रीति से की जाती है. इस विधि से पूजा करने पर विश्व में शांति, मानव का कल्याण व आसुरी शक्तियों का नाश होता है. ग्रामवासियों में सुख, शांति के साथ आपसी वैमनस्यता दूर होती है. उन्होंने पर्यावरण की रक्षा करने का भी संकल्प दिलाया. पंडित आकाश शुक्ला, हरिओम तिवारी, अभिषेक पांडेय, अभय तिवारी आदि की देखरेख में पूजन सम्पन्न किया गया. सतीश साह, विनय कुमार साहु, राजकिशोर यादव, गणेश सहनी, ललित कुमार, धीरज, दीपक, शशि ठाकुर, आर्यन, आनंद, पंकज ठाकुर, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजन में शामिल हुए. वहीं दुर्गा पूजा कमेटी के बालबोध साह, अध्यक्ष शंभु ठाकुर, अवधेश साह, सचिव फेकन ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुनील भारती, प्रवक्ता स्वर्णकार शंभु ठाकुर, नन्द किशोर प्रसाद, राजेश साह, दशरथ कुमार, शिवम कुमार ठाकुर,अरुण साह आदि सक्रिय दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >