जीविका की ओर से सात जगहों पर किया महिला संवाद

कुर्मा, चुटिया बेलारी, भरतसिला, विरनौधा, छतहार, गुलनी एवं मिर्जापुर पंचायत के एक-एक ग्राम महिला संगठन में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में जीविका द्वारा आत्मनिर्भर महिला, सशक्त समाज की पहचान कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के आठ पंचायत कुर्मा, चुटिया बेलारी, भरतसिला, विरनौधा, छतहार, गुलनी एवं मिर्जापुर पंचायत के एक-एक ग्राम महिला संगठन में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा भेजे गये भान में लगे एलसीडी टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार गारंटी योजना के संबंध में जानकारी दी गयी.महिलाओं को रोजगार के लिए पहली किस्त में 10 हजार फिर दो लाख रुपये देने के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. मौके पर बीपीएम राजीव राय, सीसी अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, हिमांशु कुमार, सन्नी सौरभ सहित सभी ग्राम संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, एवं ग्राम संगठन से जुड़े अन्य कर्मी व जीविका दीदी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >