Darbhanga News: सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों को आज मिलेगा विशिष्ट शिक्षक पद का औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Darbhanga News:शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक पद का औपबंधिक नियुक्ति पत्र कल एक मार्च को जिला एवं प्रखंड मुख्यालय पर दिया जाएगा.

Darbhanga News: दरभंगा. सक्षमता परीक्षा -2 के उत्तीर्ण एवं काउंसेलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक पद का औपबंधिक नियुक्ति पत्र कल एक मार्च को जिला एवं प्रखंड मुख्यालय पर दिया जाएगा. जिला स्तर पर समाहरणालय सभागार में सुबह 11 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी केएन सदा ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए जिम्मेवारियों का निर्धारण कर दिया है. डीपीओ संदीप रंजन को संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं. वहीं नगर बीइओ कृतिका वर्मा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >