आबादपुर वस्तानिया परीक्षा के तीसरे दिन बारसोई प्रखंड स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षार्थियों से फारसी एवं हिंदी की परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में सोमवार को ली गयी. मौके पर आबादपुर पंचायत स्थित परीक्षा केंद्र मदरसा इस्लामिया रब्बुल बख्श आबादपुर में हेड मौलबी कमाल ने बताया कि 34 परीक्षार्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए. हरनरोई पंचायत स्थित परीक्षा केंद्र मदरसा इस्लामिया रफीउल बनात बालुखोदा की हेड मौलबी फरजाना खातुन ने जानकारी दी कि 26 परीक्षार्थियों से वर्ग अष्टम की परीक्षा ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
