रांची. रांची जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में 20 मार्च से जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी. यह जानकारी रांची जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव संजय ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल रांची जिले की टीमें ही हिस्सा लेंगी. इच्छुक टीमें 18 मार्च तक अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकती हैं. प्रतियोगिता के सभी मैच ऑक्सीजन पार्क स्थित वॉलीबॉल मैदान में आयोजित किये जायेंगे. इस आयोजन के जरिये श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यकारी अध्यक्ष विकास वर्मा (87895 00178), सचिव संजय ठाकुर (9431176453) या डॉ निशिकांत पाठक (9471710195) से संपर्क किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
