पीएम इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका स्थित पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड काॅलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. शुभारंभ मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया. मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, सीओ श्रवण कुमार झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, निदेशक सत्येंद्र प्रसाद मौजूद थे. विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने कार्बन एमिशन रिडक्शन, सड़क सुरक्षा के बचाव, भविष्य का यातायात, साउंड पाॅल्यूशन, सैटेलाइट कम्युनिकेशन के माध्यम से ऊर्जा का प्रयोग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, मोबाइल रेडिएशन, आधुनिक अस्पताल आदि से संबंधित मॉडल को प्रस्तुत किया और अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया. विधायक अमित यादव ने कहा कि विज्ञान की समझ बच्चों में इसी तरह की प्रदर्शनी के माध्यम से हो सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये माॅडल की प्रशंसा की. निदेशक सत्येंद्र प्रसाद, कुमकुम देवी ने भी बच्चों के प्रयास की सराहना की. माॅडल प्रदर्शित करने वाले 10वीं के विद्यार्थियों को प्रथम स्थान, वर्ग नौंवी को दूसरा स्थान तथा वर्ग चार व छह के बच्चों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें पुरस्कृत किया गया. मौके पर शिक्षक यमुना साव, प्राचार्य दिनेश कुमार भारती, प्रबंधक निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, प्रबंधक राजेश यादव, बैजनाथ मंडल, नेहा कुमारी, पवन पंडित, नंदेव कुमार, शंभु शर्मा, काजल कुमारी, मानती कुमारी, सुशीला कुमारी, सुलेखा देवी, रीना देवी, चेतलाल रविदास, शुभम पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
