विज्ञान की परीक्षा में 614 मैट्रिक के परीक्षार्थी हुये अनुपस्थित

मुंगेर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 24 केंद्रों पर आरंभ की गयी है. जिसके पांचवे दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में

मुंगेर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 24 केंद्रों पर आरंभ की गयी है. जिसके पांचवे दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 21,169 परीक्षार्थियों में 20,555 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 614 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान कदाचार के आरोप में किसी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा को लेकर सुबह 7 बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी. जहां सुबह 8 बजे से गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. जिसमें सुबह 9 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 10,485 परीक्षार्थियों में 10,230 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 255 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली के लिये परीक्षार्थियों को 1.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. जिसमें भी विज्ञान विषय की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 10,684 परीक्षार्थियों में 10,325 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 359 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे. जहां गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. जबकि उड़नदस्ता दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी लगातार सभी केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण करते रहे. इधर अब शनिवार को छठे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >