केनगर. चम्पानगर थानाक्षेत्र के चम्पानगर-श्रीनगर रोड के चम्पानगर गंगासागर मोड़ पर शनिवार को दिवा गश्ती में वाहन चेकिंग के दौरान चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया गिरफ्तार धंधेबाज नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड 8 चम्पानगर महतो टोला निवासी विनोद महतो है. विनोद महतो को बोरे में एक-एक लीटर के पाॅलीथीन में भरी 28 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ लिया गया. आवश्यक कार्रवाई के बाद रविवार को गिरफ्तार धंधेबाज विनोद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
