प्रतिनिधि, खूंटी. झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जोनल जज संजय कुमार द्विवेदी शनिवार को खूंटी पहुंचे. उन्होंने अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की. विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ से पूरे राज्य की खुशहाली और तरक्की का कामना की. पूजा के बाद बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने उनको अंगवस्त्र प्रदान किया. वहीं मोमेंटो भी प्रदान किया. इस दौरान उनकी पत्नी, उपायुक्त लोकेश मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे.
अधिवक्ताओं से की मुलाकात :
न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने व्यवहार न्यायालय में कोर्ट का भ्रमण किया. उन्होंने खूंटी जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में जिले के अधिवक्ताओं से मुलाकात की व उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की. जोनल जज ने कहा कि वे जिले के न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात करने आये हैं. यहां के अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं. इससे पहले परिसदन भवन में उनका गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर पीडीजे रसिकेस कुमार, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय कुमार, एडीजे टू राकेश कुमार मिश्र, एडीजे थ्री प्राची मिश्र, सीजीएम मनोरंजन कुमार, डालसा सचिव राजश्री अर्पणा कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
