ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार के समीप सोमवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार सिंह व संदीप कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त है.

सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार के समीप सोमवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार सिंह व संदीप कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त है. घायल अजय ने बताया कि हम दोनों एक बाइक सवार होकर शहर आए थे. यहां से काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया. भाई ने डांटा तो पंखे से लटकी युवती, बाल -बाल बची सीवान. जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा साईटोला गांव में भाई की डांट से नाराज होकर एक युवती ने आत्महत्या करने के लिए फंदे से लटक गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दो दिनों से विवाद चल रहा था जिससे खुशबू काफी नाराज थी. रविवार की रात्रि वह बिना भोजन किये ही अपने कमरे में चली गई. सुबह उठने के बाद उसने ब्रश किया तभी उसका छोटा भाई उसे डांट लगा दिया. जिससे नाराज होकर वह कमरे में गई और दुपट्टे के सहारे पंखे में फंदे से लटक गई. तभी किसी की नजर उस पर पड़ी और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे निकाल उतारा. जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >