बीकोठी. प्रखंड अंतर्गत हरीराही बड़हरा सड़क पर मलडीहा माइनर नहर के पूरब दो मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने हुई टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार जख्मी हो गये. जख्मी मोटरसाइकिल चालक की पहचान बड़हराकोठी निवासी दिनेश यादव के पुत्र रूपेश कुमार एवं जनार्दन यादव के पुत्र अभिनंदन यादव के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार अभिनंदन यादव बड़हराकोठी से हरिराही जा रहा था एवं रूपेश कुमार हरिराही से बड़हराकोठी आ रहा था.नहर पुल से पूरब दोनों मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने टक्कर के बाद दोनों चालक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गये. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों को सीएचसी बड़हराकोठी लाया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है.
दो बाइक की टक्कर में दोनों चालक जख्मी
बीकोठी
