कटिहार एसबीआई फाउंडेशन की ओर से संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के अंतर्गत ट्राय संस्था के सहयोग से गुरुवार को हफला कटिहार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 207 लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान दी गयी. चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी. यह पहल ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है. उन्हें अपने ही क्षेत्र में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पा रही है. शिविर के दौरान उपस्थित स्थानीय लोगो ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एसबीआई फाउंडेशन एवं ट्राय संस्था द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की. इस अवसर पर संस्था के परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह, कौसर आलम सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे.
हफला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
हफला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
