खूंटी. नगर पंचायत चुनाव को लेकर 27 फरवरी को स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में होनेवाली मतगणना की तैयारी का गुरुवार को उपायुक्त आर रॉनिटा और एसपी मनीष टोप्पो ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर, सहायता केंद्र, मोबाइल डिपॉजिट केंद्र, नियुक्ति पत्र वितरण केंद्र सहित अन्य सभी स्टॉल और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मतगणना कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतगणना स्थल पर प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, बैरिकेडिंग, अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत अभिकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करायें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.
मतगणना केंद्र का उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर, सहायता केंद्र, मोबाइल डिपॉजिट केंद्र, नियुक्ति पत्र वितरण केंद्र सहित अन्य सभी स्टॉल और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
