Darbhanga: पोषण वाटिका निर्माण की सेविकाओं को केवीके में दी गयी ट्रेनिंग

कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण वाटिका निर्माण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया.

जाले. कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण वाटिका निर्माण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. केन्द्र के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर ने कहा कि अच्छा पोषण सिर्फ थाली में खाना भर नहीं है, बल्कि यह बच्चों में स्वास्थ्य विकास, सीखने की क्षमता और भविष्य के अवसरों की नींव रखता है. पोषण माह जागरूकता बढ़ाने, समाधान साझा करने और समुदायों को प्रेरित करने का अवसर है. मौके पर संचालिका डॉ पूजा कुमारी ने बताया कि सेविकाओं को पोषण वाटिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. उनके बीच सब्जियों के पौधे तथा नेपियर ग्रास का वितरण किया गया. निधि कुमारी ने पोषण वाटिका में उपयोग आने वाले छोटे कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी. डॉ चंदन कुमार ने पोषण वाटिका मे जैविक उर्वरक का प्रयोग करने के बारे में बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >