bhagalpur news. पहले राजद ने घेर कर, तो फिर एबीवीपी ने छात्र राजद के विवि अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय गुरुवार को तीन घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय गुरुवार को तीन घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. जानकारी हो कि टीएमबीयू परिसर में पिछले तीन दिनों से छात्र राजद व एबीवीपी के कार्यकर्ता आमने-सामने हो रहे हैं. इस क्रम में बुधवार को छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के छात्र नेता को परीक्षा विभाग में घेर कर पीटा था, जिसके बाद गुरुवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा. छात्र राजद के नेता ने पुलिस के पास भागकर अपनी जान बचायी. घटना में लालू का सिर फट गया. घटना के बाद एक बार फिर दोनों छात्र संगठन के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े. इसमें करीब दर्जन भर नेता व कार्यकर्ता जख्मी हो गये. सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस विवि पहुंची और मामले को नियंत्रण में किया. विवि कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. घटना में छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव के सिर में छह टांका लगा है. दूसरी तरफ एबीवीपी के छात्र नेता हैप्पी आनंद व कुणाल पांडे को भी गंभीर चोट आयी है. पुलिस की निगरानी में सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद विवि को बंद कर दिया गया. एबीवीपी ने परीक्षा विभाग, एनएसएस व प्रॉक्टर कार्यालय में की तोड़फोड़ इससे पहले एबीवीपी के कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे विवि को बंद कराने पहुंचे थे और अचानक से उग्र हो गये. परीक्षा विभाग, एनएसएस कार्यालय, प्रॉक्टर कार्यालय सहित सभी शाखा में जमकर तोड़फोड़ की. विवि प्रशासनिक भवन से सभी अधिकारी व कर्मचारी को बाहर निकाल दिया. विवि बंद कराने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता विवि प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी कर रहे थे. इसी क्रम में छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ विवि बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से हमला बाेल दिया. दरअसल, पूरा मामला परीक्षा विभाग से जुड़ा है. एक सप्ताह से डिग्री व प्रोविजनल लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है. ऐसे में दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर दलाली करने का आरोप लगाया था. इसी बात को लेकर मामला विस्फोटक हो गया. वहीं मामले में एबीवीपी के कुणाल पांडे व हैप्पी आनंदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >