तीन ट्रैक्टर पुआल जलकर राख

कर्रा. प्रखंड के सदर पंचायत कर्रा में स्थित बड़ाइक टोली निवासी भूपाल बड़ाइक के घर के समीप रखे लगभग तीन ट्रैक्टर पुआल जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार की शाम

कर्रा.

प्रखंड के सदर पंचायत कर्रा में स्थित बड़ाइक टोली निवासी भूपाल बड़ाइक के घर के समीप रखे लगभग तीन ट्रैक्टर पुआल जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे की है. जिसमें अचानक पुआल में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने भुक्तभोगी भूपाल बड़ाइक सहित अन्य लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया. अथक प्रयास के बाद भी ज्यादातर पुआल जल गया. भुक्तभोगी किसान ने कहा कि किसी शरारती तत्व ने पुआल में आग लगा दी. पुआल के जलने से मवेशियों के लिए चारा खत्म हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >