मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल

प्रखंड अंतर्गत सोनो थाना व बटिया थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये.

सोनो. प्रखंड अंतर्गत सोनो थाना व बटिया थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया. घायलों की पहचान अमझरी निवासी सीताराम मंडल, अगहरा निवासी बिनोद यादव और तेलियादह निवासी अगनू पासवान के रूप में हुई. अमझरी में मोटर से पटवन को लेकर चाचा भतीजा में झड़प हुई. घायल सीताराम मंडल ने अपने भतीजे पर आरोप लगाया कि जितेंद्र मंडल और सत्यनारायण मंडल ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसका सिर फट गया. दूसरी ओर अगहरा गांव में जमीन विवाद में विनोद यादव घायल हो गया. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही श्रीराम यादव और सकलदेव यादव समेत अन्य लोगों ने हमला कर घायल कर दिया. उधर बटिया थाना क्षेत्र के तेलियादह गांव में भी जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई जिसमें अगनु पासवान जख्मी हो गया. घटना में वासो यादव और अन्य पर हमला करने का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >