चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध युवक चोरी की बाइक लेकर जा रहे हैं. इसी क्रम में वाहन जांच के दौरान उन्हें रोका गया

प्रतिनिधि,दरौली/गुठनी. दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध युवक चोरी की बाइक लेकर जा रहे हैं. इसी क्रम में वाहन जांच के दौरान उन्हें रोका गया. तलाशी में बाइक चोरी की पायी गयी. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया. जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के दोन बुजुर्ग गांव निवासी विशाल कुमार मांझी, सलमान अहमद और प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. जिसमें दो का पूर्व में चोरी और छिनतई का आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक से गहन पूछताछ की गई. प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मोटरसाइकिल को चोरी कर उसके मूल नंबरों को हटा दिया गया था ताकि पहचान छुपाई जा सके. पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का संबंध क्षेत्र में सक्रिय अन्य चोरी करने वाले गिरोहों से भी हो सकता है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चोरी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐसे गिरोहों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >