खेत में पटवन करने गये किसान की करेंट की चपेट में आने से मौत

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी स्व.चंद्रिका सिंह के पुत्र अजय सिंह हैं. वह किसान थे. इधर, मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह खेत में पानी पटाने के लिए गये थे, जहां पानी पटाने के दौरान जब वह खेत में मोटर का कनेक्शन लग रहे थे.

उसी दौरान ऊपर से गुजर रहा विद्युत प्रवाहित तार टूटकर उनके शरीर पर गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कुछ देर बीत जाने के बाद जब परिजन द्वारा उनके मोबाइल पर काॅल किया गया तो काॅल रिसीव नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें देखने के लिए खेत में गये, तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हैं, जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी बेदामो देवी व चार पुत्र राजेश, धीरेंद्र, रंजन, रौशन एवं पुत्री नीतू देवी है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी बेदामो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

फोटो नंबर-7, मृतक किसानफोटो नंबर-8, शोक में डूबे परिजन. आरा. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी स्व.चंद्रिका सिंह के पुत्र अजय सिंह हैं. वह किसान थे. इधर, मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह खेत में पानी पटाने के लिए गये थे, जहां पानी पटाने के दौरान जब वह खेत में मोटर का कनेक्शन लग रहे थे. उसी दौरान ऊपर से गुजर रहा विद्युत प्रवाहित तार टूटकर उनके शरीर पर गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कुछ देर बीत जाने के बाद जब परिजन द्वारा उनके मोबाइल पर काॅल किया गया तो काॅल रिसीव नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें देखने के लिए खेत में गये, तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हैं, जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी बेदामो देवी व चार पुत्र राजेश, धीरेंद्र, रंजन, रौशन एवं पुत्री नीतू देवी है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी बेदामो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >