सड़क पर बह रहा नाले का पानी, लोग परेशान

मुख्य बाजार स्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक से जमुई की ओर जाने वाली सड़क पर नाले का पानी बहने से मार्ग पर चलने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गिद्धौर. मुख्य बाजार स्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक से जमुई की ओर जाने वाली सड़क पर नाले का पानी बहने से मार्ग पर चलने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बह रहा पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है. स्थानीय दुकानदारों अजीत ठाकुर, सालो ठाकुर, पंकज पंडित, धर्मवीर सिंह, मुकेश कुमार, बसंत वर्णवाल, श्रवण रावत, बबलू साह, रंजन वर्णवाल, राहुल कुमार, टीपू कुमार साव सहित अन्य ने बताया कि नाना जाम रहने से पानी सड़क पर बह रहा है. जिससे ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या से अनभिज्ञ बने हुए हैं. जबकि प्रतिनिधियों व अधिकारियों का रोजाना इस मार्ग से आना-जाना होता है. स्थानीय लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र निदान करवाने का मांग की हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >