बरहरवा :::: संगठन मजबूती को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने की बैठक

कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गयी

बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राजमहल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान मौजूद रहे. बैठक में प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देशों के तहत कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गयी तथा जिला अध्यक्ष के द्वारा नगर अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर वार्ड कमेटी गठित करने, प्रत्येक वार्ड में वोट चोरी रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर लगाने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, नगर पर्यवेक्षक कमल आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी मो नसीरुद्दीन, मो गुलाम रब्बानी, भोलानाथ महतो, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, अजीत कुमार रॉय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >