दो दिन पूर्व हुए लूटकांड का दाउदपुर पुलिस ने किया उद्भेदन

दाउदपुर थाना पुलिस ने अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छपरा मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से बड़ी सफलता हासिल की है.

दाउदपुर (मांझी). दाउदपुर थाना पुलिस ने अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छपरा मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से बड़ी सफलता हासिल की है. बनवार रेल ओवरब्रिज के समीप हुई बाइक व मोबाइल लूटकांड की प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को लूट के समान के साथ दबोच लिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का बैजू टोला निवासी बजरंगी प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार साह उर्फ भन्नू, सर्वजीत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार सिंह और शत्रुघ्न सिंह का 19 वर्षीय पुत्र बादल कुमार के रूप में चिह्नित की गयी है. तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने लूटी गयी बाइक, दो मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद बरामद किये. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडे गये आरोपित बादल कुमार जिले के कुख्यात अपराधियों मुख्य है. जिसके खिलाफ अगल अगल कांडों में कई थाना में 15 मामले दर्ज हैं. तेज व त्वरित कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की. वही वरीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >