चार घंटे में बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों की सूची मांगी

जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना शाखा कार्यालय जमुई ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर बीएड योग्यता धारी प्राथमिक शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है.

गिद्धौर. जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना शाखा कार्यालय जमुई ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर बीएड योग्यता धारी प्राथमिक शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सीमा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में की जा रही है. निर्देश के अनुसार वे शिक्षक जो 11 अगस्त 2023 से पूर्व नियुक्त हुए हैं और वर्तमान में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक छह माह का अनिवार्य ब्रिज कोर्स पूरा नहीं कर सके हैं, उनकी सूची तैयार की जानी है. सूची में शिक्षकों का विस्तृत विवरण मांगा गया है, जिसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार संख्या, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, नियुक्ति तिथि समेत अन्य आवश्यक जानकारियाँ शामिल होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >