सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव में शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से घायल हुए 65 वर्षीय वृद्ध की मौत इलाज के दौरान शनिवार को एक निजी क्लीनिक में हो गयी.

लक्ष्मीपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव में शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से घायल हुए 65 वर्षीय वृद्ध की मौत इलाज के दौरान शनिवार को एक निजी क्लीनिक में हो गयी. घटना की जानकारी स्वजनों ने पुलिस को दी है. उसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. बताया जाता है कि सरयुग यादव गांव के समीप ही टहल रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हे जोरदार ठोकर मार दी. हालांकि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल में जुट गई. ट्रक चालक और ट्रक के मालिक का पता लगाया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि सरयुग यादव मेहनत मजदूरी कर के अपना तथा अपने परिवार का भरन पोषण करता था. सरयूग यादव के मौत होने से पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >