श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ में भगवान शिव के विवाह का प्रसंग बताया

श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ में भगवान शिव के विवाह का प्रसंग बताया

लोहरदगा़ ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर, गुदरी बाजार में श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ समिति के तत्वावधान में नौ दिनों तक मां दुर्गा का नवाह्न पारायण पाठ आयोजित किया जा रहा है. इस पवित्र आयोजन में व्यास श्री इंद्र शंकर झा जी द्वारा नौ ब्राह्मणों के साथ विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के माध्यम से पाठ किया जा रहा है. नवरात्रि के तीसरे दिन रात्रि 7:30 बजे वृंदावन से आयीं प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि किशोरी जी को श्रीरामचरितमानस के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. उपाध्यक्ष दीपक सर्राफ और अवधेश मित्तल ने साध्वी को चुनरी ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. साध्वी शिवांजलि किशोरी ने समिति के सदस्यों को श्रीराम जी का पट्टा देकर अभिवादन किया और अपने मधुर वचनों के साथ श्रीराम कथा प्रवचन का शुभारंभ किया. कथा में भगवान शिव जी के विवाह का प्रसंग भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जो तीन घंटे तक चला और सभी भक्तगण भावविभोर हो उठे. इसके उपरांत आरती और प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर समिति के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार, सचिव अजय मित्तल, परमेश्वर साहू, मुरलीधर अग्रवाल, दीपक सर्राफ, सुनील अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रमोद प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश कास्यंकार, अवधेश मित्तल, प्रमोद प्रजापति, गोविंद प्रसाद, अशोक कास्यंकार, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, ओम गुप्ता, संजय चौधरी, शिव शंकर साहू, जय गोविंद प्रसाद, आनंद पांडे, अतुल सराफ, विनोद कुमार, रंजन कुमार, विजय अग्रवाल, सर्वेश मिश्रा, रूपेश चौधरी, मोहनदास, साधन कुमार, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >