होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रविवार संध्या थाना क्षेत्र के बलियो गांव निवासी होमगार्ड जवान ब्रह्मदेव यादव की मौत इलाज के दौरान भैलोर में हो गयी.

झाझा. रविवार संध्या थाना क्षेत्र के बलियो गांव निवासी होमगार्ड जवान ब्रह्मदेव यादव की मौत इलाज के दौरान भैलोर में हो गयी. सोमवार को उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, ब्रह्मदेव यादव चंद्रमंडीह थाना में होमगार्ड़ जवान के रूप में पदस्थापित थे. बीते 17 जुलाई को ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और गिरकर बेहोश हो गये. साथियों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. कुछ दिन पटना में रहने के बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए भैलोर लेकर चले गये .जहां रविवार को उनकी मौत हो गयी. उनकी असामयिक मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा. झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी उनके निधन पर शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >