गिद्धौर. आगामी तीन सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग जनों के लिए शिविर लगाया जायेगा. बीडीओ ई सुनील कुमार ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों के विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता से जुड़े श्रेणी को पहचान कर उनका पंजीकरण करते हुए चयनित लाभार्थी को उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा. उक्त रसीद में उन्हें दिये जानेवाले उपकरण का नाम आदि की सूचना अंकित रहेगी, पुनः एलिमको संस्था द्वारा पंजीकृत लाभार्थीयों को उपकरण के वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसकी सूचना लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने आगे बताया कि दिव्यांगों के पंजीकरण के लिए उनका यूडीआइडी कार्ड, प्रतिमाह 22,500 रुपये से कमआय से संबंधित प्रमाण पत्र, आवासीय पता के लिए आधार कार्ड प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में लगने वाले शिविर में साथ लेकर आना अनिवार्य होगा. इधर, इस शिविर को लेकर स्थानीय दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता जाहिर की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
