चैंबर ऑफ कॉमर्स का शिष्टमंडल ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

जिले में नये उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले के औद्योगिक विकास के लिए रविवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से लखीसराय औधोगिक क्षेत्र (बियाडा ) के विस्तार कराने की मांग

लखीसराय. जिले में नये उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले के औद्योगिक विकास के लिए रविवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से लखीसराय औधोगिक क्षेत्र (बियाडा ) के विस्तार कराने की मांग को लेकर लखीसराय चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से एक शिष्टमंडल मिला. जिसका नेतृत्व चेंबर के अध्यक्ष विकाश कुमार कर रहे थे तथा उसमें महासचिव निरज कुमार एवं वरिष्ठ सचिव प्रेम किशन शामिल थे. इसे लेकर शिष्टमंडल ने डिप्टी सीएम को अपना मांग पत्र भी सौंपा. चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि लखीसराय औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से जिले में विकसित हो रहे उद्योग-धंधों को एक नयी पहचान मिलेगी. युवा उद्यमी को नये उद्योग लगाने में सहुलियत होगी. वैसे भी लखीसराय में उद्योग धंधों के सफलता के लिए जो जरूरी मूलभूत संसाधन चाहिए वह सब मौजूद है. इससे जिले का चौतरफा विकास होगा. सरकार की स्वरोजगार जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने में बल मिलेगी. जिले में श्रमिकों का पलायन रुकेगा. औधोगिक क्षेत्र के विस्तार से जिले के व्यवसायियों को अपने उत्पादन को बढ़ाने में सहूलियत होगी. जिससे कहीं ना कहीं जिले की समृद्धि बढ़ेगी. वहीं उपमुख्यमंत्री के द्वारा लखीसराय औधोगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए सार्थक पहल को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला. उन्होंने ने कहा कि बियाडा का विस्तार लखीसराय जिले के उद्योग धंधे के विकास में एक मिल का पत्थर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >