मरीज को ले जा रहा निजी एंबुलेंस पलटा, गिरकर मरीज की हुई मौत, सड़क जाम

झाझा-जमुई मुख्य मार्ग एनएच 333 के दादपुर-संसारपुर गांव के समीप मरीज को ले जा रहे निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस कारण उस पर सवार मरीज की गिरकर मौत हो गयी.

झाझा . झाझा-जमुई मुख्य मार्ग एनएच 333 के दादपुर-संसारपुर गांव के समीप मरीज को ले जा रहे निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस कारण उस पर सवार मरीज की गिरकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा मोहल्ला निवासी ठेला चालक आनंदी साह (37) के रूप में हुई है. यह हादसा रविवार देर संध्या को हुआ है. घटना की सूचना परिजन को मिलने के बाद देर रात्रि को ग्रामीण घटनास्थल से शव को लेकर घर चले आये. परिजन व स्थानीय ग्रामीण सोमवार सुबह झाझा-सोनो मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग चरघरा के पास शव को रखकर सड़क को जाम करते हुए उचित मुआवजा की मांग करने लगे. सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. घटना की सूचना थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बीडीओ कुमार चांद को मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने सहयोगी पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार आदि को दलबल के साथ भेजा और सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तकरीबन एक घंटे के बाद जाम को समाप्त करवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि रविवार शाम में मेरे पति घर आया तो उनके पेट में दर्द होना शुरू हुआ. इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में लोगों ने भर्ती करवाया. निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने ईलाज किया. लेकिन स्थिति बिगड़ते देख एंबुलेंस बुलाकर जमुई भेज दिया. संसारपुर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पटल जाने से मेरे पति की मौत हो गयी है. महिला ने बताया कि घर में मेरे पति ही काम कर भरण-पोषण करते थे. मुझे दो पुत्र व एक पुत्री है. अब हमलोगों का देखभाल कौन करेगा. शव के पास दहाड़ मारकर रोती पत्नी ने लोगों से सहयोग की अपील की है. घटना की सूचना मिलते ही नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शशि कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद कालिकांत साव समेत कई लोग मृतक के घर पहुंच कर परिजन को ढांढस बंधाया एवं उचित सहायता का भरोसा दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय होकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया है. पुलिस छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >