Darbhanga: अब रैयतों को अंचल कार्यालय का नहीं लगाना होगा चक्कर

पंचायत के वसुधा केन्द्र व सीएचसी पर ऑनलाइन माध्यम से भूमि मापी, परिमार्जन, एसएमएस अलर्ट, एलपीसी आदि की सुविधा प्रदान कर दी गयी है.

जाले. पंचायत के वसुधा केन्द्र व सीएचसी पर ऑनलाइन माध्यम से भूमि मापी, परिमार्जन, एसएमएस अलर्ट, एलपीसी आदि की सुविधा प्रदान कर दी गयी है. प्रभारी सीओ वत्सांक ने बताया कि राजस्व व भूमि सुधार विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में ऑनलाइन माध्यम से भू-मापी, परिमार्जन, एसएमएस अलर्ट, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, भू-लगान, ऑनलाइन पंजी-टू देखने, दाखिल-खारिज आवेदन जमा करने के लिए पंचायतों के वसुधा केन्द्र व सीएचसी को प्राधिकृत कर दिया गया है. इसके लिए अब रैयतों को अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. बताया कि राजस्व न्यायालय में वाद दायर करने के लिए प्रति आवेदन 40 रुपए व भू-अभिलेख पोर्टल से अभिप्रमाणित प्राप्ति करने के लिए 20 रुपए प्रति दस्तावेज शुल्क निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >