नरकटियागंज अनुमंडल की महिलाओं के खाते में आए दस-दस हजार, खिले चेहरे

मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत क नगर के सभी 25 वार्डो के 1756 महिलाओं को दस-दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई.

नरकटियागंज/सिकटा/गौनाहा. मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत क नगर के सभी 25 वार्डो के 1756 महिलाओं को दस-दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई. कार्यक्रम के दौरान सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी अन्य महिलाएं व कर्मी बड़ी उत्सुकता से प्रधानमंत्री का संबोधन सुन रहे थे. सभा में मौजूद नगर परिषद की सभापति रीना देवी भावुक होकर बोली यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि हमारे समाज की आधी आबादी को सम्मान देने का ऐतिहासिक कदम है. मुख्यमंत्री रोजगार योजना के माध्यम से पीएम और सीएम ने आधी आबादी को दिया आत्म विश्वास का सम्मान दिया है. उपसभापति पूनम देवी ने कहा कि महिलाएं जब आत्मनिर्भर बनेंगी तो परिवार में खुशियां होंगी. राजेगार का सृजन होगा और बाल बच्चे कामयाब होंगे. टाउन प्लानर मो वसीम ने बताया कि. नगर परिषद के 1756 महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि आई है.मौके पर सामुदायिक संगठक अमित कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर नितेश कुमार, कुन्दन कुमार,अमीन राम जी कुशवाहा, सामुदायिक संसाधन व्यक्ति प्रेमलता,प्राची, श्वेता ,वर्षा, चांदनी, स्वच्छता साथी रिया कुमारी, सरोज, जितेंद्र, श्याम, तारकेश्वर आदि उपस्थित रहे. सिकटा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में वर्चुअल संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना की पहली किश्त 10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से जीविका दीदियों के बचत खातों में हस्तांतरित कर दी गई. जीविका के बीपीएम सुमित बच्चन ने बताया कि फिलवक्त प्रखंड के करीब 23 हजार महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी. मौके पर बीडीओ अजित कुमार रौशन, टीओ आफताब आलम, सीसी राजन कुमार, रोशनी कुमारी, जयप्रकाश कुमार, अंतिमां कुमारी तथा अन्य जीविका दीदियों के साथ जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इरशाद अलम उर्फ मुन्ना समेत कई अन्य मौजूद रहे. गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा महिला आर्थिक उत्थान तहत 10 हजार रूपये खाते में भेजने को लेकर हजारों की संख्या में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. विभाग द्वारा पैसा डालने के लिए महिलाओं का आह्वान तो कर दिया गया था, लेकिन महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के ख्याल रखने के लिए नहीं तो पंडाल लगाया गया था, नहीं तो महिलाओं की सुरक्षा की प्रबंध की गयी थी. भीड़ को लेकर महिलाएं गर्मी से परेशान दिख रही थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >