महुआडांड़. प्रखंड के संत जेवियर्स महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर एम के जोश व उप प्राचार्य डॉ फादर समीर टोप्पो ने किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य पेश करके सभी शिक्षकों का औपचारिक स्वागत नमन, वंदन और अभिनंदन किया. मौके पर प्राचार्य श्री जोश ने कहा कि हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जो डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है. उन्होंने कहा कि यह दिन शिक्षकों की मेहनत, त्याग, तपस्या और उनके द्वारा सिखाये गये मूल्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है. शिक्षक दिवस शिक्षकों के ज्ञान, मूल्य और बुद्धिमता के प्रति आभार व्यक्त करने का शुभ अवसर है. उन्हाेंने बताया कि शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ना-लिखना ही नहीं सिखाते, बल्कि अच्छे अनुशासन, संस्कार और जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं. इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मौके पर डॉ फादर राजीव तिर्की, डॉ फादर लियो, शशी शेखर सिंह, सिस्टर चंद्रोदय, शालिनी बारा, अंशु अंकिता, शिल्पी होरो, अभय सुकुट डुंगडुंग, डॉ मनु कुमार शर्मा, डॉ आरिफुल हक, शेफाली प्रकाश व राचेल मैम समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.