हाथी का आतंक जारी, फसलों को रौंदा

10 सीएच 17- टूटा दरवाजा दिखाते भुक्तभोगी. गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में लगातार पांच दिनों से एक हाथी आतंक मचा रहा है. पूरा दिन जंगल में रहने के बाद

10 सीएच 17- टूटा दरवाजा दिखाते भुक्तभोगी. गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में लगातार पांच दिनों से एक हाथी आतंक मचा रहा है. पूरा दिन जंगल में रहने के बाद शाम होते ही हाथी किसी गांव न किसी गांव में घुस कर फसलों को नष्ट कर रहा है. हाथी सोमवार की देर शाम गिद्धौर के कोशमागढ़ा समीप पहुंच गया. इस दौरान सुभाष दांगी के घर का एसबेस्टस शीट व दरवाजा तोड़ दिया़ घर में रखे चावल, गेहूं, महुआ को नष्ट कर दिया. इसके बाद खेत में लगे मटर, गन्ना, पपीता, मसूर, केला के पौधों को नष्ट कर दिया. हाथी करीब चार घंटे तक कोशमागढ़ा में आतंक मचाता रहा. सुभाष दांगी ने बताया ने मशाल व पटाखा फाेड़ने के बाद भी हाथी टस से मस नहीं हुआ़ मंगलवार को वनरक्षी और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को मूरकटी टांड़ के समीप जंगल में खदेड़ा गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >