साइबर अपराध से बचने के लिए सुरक्षित वित्तीय लेनदेन करें : डीसी

: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर डीएमएफटी भवन में कार्यशाला चतरा. सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को डीएमएफटी भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन उपायुक्त कीर्तिश्री

: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर डीएमएफटी भवन में कार्यशाला चतरा. सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को डीएमएफटी भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन उपायुक्त कीर्तिश्री जी, विधायक जनार्दन पासवान, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारे जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके उपयोग में सावधानी जरूरी है. शॉर्टकर्ट से पैसा कमाने व विभिन्न लालच में पड़ कर लोग अपनी गाढ़ी कमाई मिनटों में गंवा देते हैं. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नये-नये तरीके से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं. जिसमें डिजिटल अरेस्ट, अधिक रिटर्न का झांसा देकर निवेश, विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म शामिल है. उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए सुरक्षित वित्तीय लेनदेन करने की बात कही. उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर मोबाइल चार्जिंग, सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग, अनजान लोगों के साथ लेनदेन, अनजान नंबरों से आने वाले व्हाट्सअप कॉल, वीडियो कॉल को लेकर सजग रहने को कहा. सावधानी के बाद भी अगर ठगी के शिकार हो जाते हैं तो 1930 पर कॉल करें. कार्यशाला में सीएस डॉ जगदीश प्रसाद, डीएसई रामजी कुमार, डीपीओ शिशिर पंडित, डीआइसीओ कौस्तव सरकार, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >