Sports : वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं, युवा खिलाड़ियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन

झारखंड वॉलीबॉल के पितामह शेखर बोसे के जन्मदिन पर राज्यभर में मनाया गया वॉलीबॉल दिवस खेल संवाददाता, रांची झारखंड वॉलीबॉल के पितामह शेखर बोस के जन्मदिवस के मौके पर गुरुवार

झारखंड वॉलीबॉल के पितामह शेखर बोसे के जन्मदिन पर राज्यभर में मनाया गया वॉलीबॉल दिवस खेल संवाददाता, रांची झारखंड वॉलीबॉल के पितामह शेखर बोस के जन्मदिवस के मौके पर गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में गुरुवार को वॉलीबॉल दिवस मनाया गया. इस मौके पर झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ के दिशा-निर्देश पर जिला वॉलीबॉल संघों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. प्रदर्शनी मैच, युवा खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सत्र, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं और वॉलीबॉल के विकास पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. इस दौरान वॉलीबॉल में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले पूर्व खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. रांची जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट किरण थॉम्पकिंसन, प्रमोद कुमार, संजय ठाकुर, देवाशीष कुमार झा, सूरज प्रकाश लाल, संजय कुमार, सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, विकास वर्मा, उपेंद्र सिंह, सेतांक सेन, विश्वनाथ सिंह, विश्वजीत नंदी, बापी, दुर्गा जौहरी, डॉ सीके ठाकुर, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी सदस्यों ने शेखर बोस को शुभकामनाएं दी. वॉलीबॉल दिवस मनानेवाले जिले : रांची, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा और सीआइएसएफ, झारखंड सेक्टर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: R TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >