Sports : अब सीधे मैनुफैक्चरर से खेल किट खरीदेगा विभाग

खेल संवदादाता, रांचीराज्य सरकार खेल किट की खरीदारी अब मैनुफैक्चरर से खरीदेगी. इसे लेकर पिछले दिनों हुई टेंडर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. खेल निदेशालय

खेल संवदादाता, रांची

राज्य सरकार खेल किट की खरीदारी अब मैनुफैक्चरर से खरीदेगी. इसे लेकर पिछले दिनों हुई टेंडर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. खेल निदेशालय ने टेंडर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. जल्द ही टेंडर ऑनलाइन जारी कर दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, दो जून को टेंडर भरने की अंतिम तिथि तय की गयी है. पहले खेल विभाग द्वारा नोरा फोटो लैब व आव्या ट्रेडर्स से खेल किट की खरीदारी की जाती थी. बताया गया कि इस टेंडर प्रक्रिया में पैन इंडिया के तहत कोई भी मैनुफैक्चरर शामिल हो सकते हैं. टेंडर में हिस्सा लेने वाली कंपनियों के लिए पहली शर्त है कि वो पांच साल पुरानी हो.

क्यूं लिया गया फैसला :

विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जो उत्पाद दिया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता सही नहीं है. इसे विभाग ने गंभीरता से लिया और मैनुफैक्चरर से खेल किट खरीदने का निर्णय लिया. बताया गया कमीशनखोरी पर भी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

खेल किट आवासीय व डे-बोर्डिंग के लिए होंगी :

जानकारी के अनुसार किट की खरीदारी आवासीय सेंटर, डे-बोर्डिंग के अलावा एक्सीलेंस सेंटर के खिलाड़ियों के लिए की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: R TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >