Dhanbad News : जोड़िया से दामाद का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच

Dhanbad News : जोड़िया से दामाद का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच

Dhanbad News : कालूबथान ओपी क्षेत्र के खड़ापाथर गांव निवासी बलदेव राय के दामाद भूदेव राय (42) का शव छागलिया गांव के समीप जोड़िया में गुरुवार की दोपहर मिला. सूचना पर पूर्व मुखिया सोम मरांडी, सष्टी पद सिंह व पंसस मनोज मरांडी ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंच. कालूबथान पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मृतक चंदनकियारी प्रखंड के ब्राह्मण लाघला का रहने वाला था.

छठियारी में शामिल होने ससुराल आया था भूदेव

: मृतक भूदेव राय छह दिन पहले खड़ापाथर अपनी ससुराल छठियारी में शामिल होने आया था. उसकी साली का बच्चे की छठियारी थी. बुधवार की सुबह नास्ता के बाद बगल के पारबहाल गांव अपने मामा ससुर के घर जाने कि बात कहकर निकला था. लेकिन देर रात तक ससुराल नहीं लौटा, तो ससुराल वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. गुरुवार की दोपहर उसका शव छागलिया गांव के समीप जोड़िया में तैरता हुआ मिला. लोग आशंका जता रहे हैं कि पारबहाल से लौटने के क्रम में जोड़िया में डूबने से उसकी मौत हुई है. भूदेव के परिवार में पत्नी सहित दो पुत्र एवं एक पुत्री है. सभी का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >