सोमवार से शुरू हाेंगी नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं

देवघर. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के आदेशानुसार सोमवार से सभी कोटि के स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. नर्सरी से आठवीं तक

देवघर. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के आदेशानुसार सोमवार से सभी कोटि के स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय से संचालित किया जायेगा. वर्तमान में यह निर्णय विभाग ने मौसम में परिवर्तन को देखते हुए लिया है. विभागीय निर्देशों का अनुपालन के लिए विभिन्न प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन के द्वारा पैरेंट्स व गार्जियन को आवश्यक सूचना भी भेजी गयी है. स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार शिक्षकों ने भी पठन पाठन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >