सोलर प्लेट चोरी होने से स्कूल में पेयजल संकट

हंटरगंज. प्रखंड की नावाडीह पंचायत के राजकीय उत्क्रमित प्राथमिक उर्दू विद्यालय में शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. यहां से तीन सोलर प्लेट की चोरी हुई है. इसकी जानकारी शिक्षकों

हंटरगंज. प्रखंड की नावाडीह पंचायत के राजकीय उत्क्रमित प्राथमिक उर्दू विद्यालय में शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. यहां से तीन सोलर प्लेट की चोरी हुई है. इसकी जानकारी शिक्षकों को शनिवार की सुबह हुई, जब वे स्कूल पहुंचे. चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी. इस संबंध में प्रधानाध्यापक नुमान उस्मानी ने थाना में आवेदन दिया है. सोलर प्लेट चोरी हो जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

बिजली पोल में लगी आग, अफरा तफरी

चतरा. समाहरणालय के समीप बिजली पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे थोड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गयी. मामला शनिवार की दोपहर करीब एक बजे का है. करीब 15 मिनट तक पोल में आग धधकता रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारी, जवान व आम लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर बाद बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करायी गयी. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चतरा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र के रिसेप्शन में शामिल होने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >