स्नातक पार्ट-3 में अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से पोर्टल खोला गया है. जिसमें विद्यार्थियों को 14 मई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 15 और 16 मई को 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क 500 तथा विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का शुल्क विद्यार्थियों को भरना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 996, विज्ञान संकाय में 173 तथा वाणिज्य संकाय में 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >