देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

धबौली दक्षिणी पंचायत से गुप्त सूचना के आधार पर पतरघट पुलिस ने गुरुवार की शाम एक तस्कर को 15.500 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पतरघट. धबौली दक्षिणी पंचायत से गुप्त सूचना के आधार पर पतरघट पुलिस ने गुरुवार की शाम एक तस्कर को 15.500 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड पांच से मनोज कुमार सिंह पिता भरत प्रसाद सिंह के घर पर छापेमारी कर 15.500 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते मौके से शराब तस्कर मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >